एसएसबी 70वी बटालियन के जवानों ने बार्डर पर लगाया हेल्पडेस्क कैम्प, मजदूरी कर त्यौहार मनाने घर लौट रहे लोगों की कर रहे मदद
उवेश रहमान, सुशील गुप्ता: जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 70वी बटालियन डी कंपनी कतर्नियाघाट एसएसबी कैम्प पर आगामी त्यौहारों के मद्देनजर इंस्पेक्टर अबुल्लाह खान के नेतृत्व में हेल्पडेस्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से नेपाल एपीएफ ईश्वरी गंज शसस्त्र प्रहरी की टीम शामिल रही। कार्यक्रम के अंतर्गत जवानों द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस दीपावली व भाईटीका के मौके पर आने-जाने वाले लोगों की समस्या सुनते हुए तथा उनके आवागमन पर होने वाली असुविधा को दूर करते हुए उनकी मदद की गई। साथ ही लोगों को जलपान कराते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया गया। इंस्पेक्टर अब्दुल्लाह खान ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के लोग भारत के दूर दराज अलग-अलग राज्यों से काम करके अपने घरों को लौट रहे हैं ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए एसएसबी कैम्प के बाहर हेल्पडेस्क का बोर्ड लगाकर लोगों से पूछताछ कर उनकी मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि हेल्पडेस्क का कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा है और यह अगले कई दिनों तक जारी रहेगा।
No comments