Breaking News

बच्चों की प्रतिभा को निखारने को आगे आया शमा फाउंडेशन

जुनैद खान: बहराइच में शमा फाउंडेशन की ओर से गाँव में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये बच्चों के लिए लगाई गई मस्ती की पाठशाला एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कला प्रतियोगिता, मेहदी प्रतियोगिता,  भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपने हुनर से बैग, पुस्तक, मैडल, आदि ईनाम जीता। इसके इलावा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को बिस्किट,फ्रूटी,टाफी, मैडल, वर्णमाला और सामान्य ज्ञान की पुस्तक,कापियां, आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ शमा फाउंडेशन की प्रबंधक शमा परवीन ने बच्चों का हौसला बढ़ाया साथ ही अभिभावकों से संपर्क करके बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का निवेदन किया।और घर भी बच्चे पुस्तक प्रतिदिन पढ़े इसके बारे में भी सफल विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि-एक व्यक्ति से परिवार,परिवार से समाज,और समाज से ये देश जुड़ा होता है।
इसलिए बच्चों को किताबें पढ़ने के लिये हमेशा प्रेरित करे ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अच्छे इन्सान बन देश का नाम रौशन कर सके।
अंत में अपनी चार पंक्तियों से कार्यक्रम का समापन किया- 
हर दिल की आरज़ू है कि बच्चे पढ़ें सभी                     
तारे ज़मीं पे लाने की कोशिश करें सभी                                                         
मुझको यकीं है मुल्क का होगा विकास तब                     
हमराह सब को साथ में लेकर चलें सभी
शमा परवीन बहराइच उत्तर प्रदेश

No comments