बकरे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला
उवेश रहमान: कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट जाहिदपुरवा चलहवा गांव मे शाम साढ़े छह बजे रामनिवास के गन्ने के खेत से एक तेंदुआ निकल गया। और आबादी की ओर बढ़कर रामनिवास की बकरी को उठा ले गया बकरे ले जाता देख राजकुमारी तेंदुए से भिड़ गयी और संघर्ष कर किसी तरह छुड़ा लायी। इस बीच तेंदुआ दहाड़ता हुआ गन्ने के खेत घुस कर बैठ गया और डेरा जमाकर बैठा गया सूचना मिलने पट वन क्षेत्राअधिकारी अनूप कुमार ने बीट इंचार्ज अब्दुल सलाम वाचरो को टीम के साथ मौके पर भेजा फिलहाल ग्रामीण काफी दहशत में है।
No comments