Breaking News

खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, संघर्ष के बाद बची जान, घायल किसान का सीएचसी में चल रहा इलाज

उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट के ग्राम पंचायत चहलवा के घोसियाना गांव में किसान अजीब 43 पुत्र मेवा को आज सुबह 8 बजे खेत में काम करते समय तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले करते ही किसान ने संघर्ष करते हुए किसी तरह तेंदुए से बचाने में कामयाब हो गया लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए के हमले में किसान के हाथ में गम्भीर चोंट आयी है। आसपास के ग्रामीणों के हाका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भागा जिसके बाद लोगों ने घायल किसान को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली भर्ती कराया। जहां से उसे सीएचसी मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया। बतादें की तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

No comments