कतर्नियाघाट में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, अबतक कई मवेशियों का कर चुका है शिकार
उवेश रहमान: जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निशानगाड़ा रेंज के आबादी में तेंदुए की दस्तक से लोग परेशान हैं। तेंदुआ अबतक अलग-अलग गांव में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। दो दिन पूर्व ग्राम पंचायत रमपुरवा के कोहली गांव में एक घर में छलांग लगाकर तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बनाया था वहीं आज सुबह रमपुरवा के ही मुखिया फार्म गांव निवासी राम मिलन के घर में घुसकर तेंदुए ने एक बकरी को अपना निवाला बनाया है। तेंदुए की दस्तक से लोग परेशान हैं। लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए से सुरक्षा की मांग की है। लोगों का कहना है वन विभाग गश्त बढ़ाकर तेंदुए को गांव की ओर आने से रोके जिससे लोग सुरक्षित रह सके।
No comments