Breaking News

बहराइच-नानपारा और नेपालगंज के बीच 10 फरवरी से बंद हो जाएगा ट्रेनों का संचालन, अब मैलानी से नानपारा तक ही सफर कर सकेंगे यात्री

उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद बहराइच व लखीमपुर खीरी के बीच चलने वाली मीटर गेज ट्रेनों का संचालन मैलानी से बहराइच तक होता है। इस रूट पर दो अप व दो डाउन यानि दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा मैलानी से बिछिया के बीच सप्ताह में दो दिन एक जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। लेकिन अब खबर यह है कि बहराइच-नानपारा और नेपालगंज रुट पर मीटर गेज खंड को बड़ी लाइन यानी ब्राड गेज में परिवर्तन करने को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने मैलानी बहराइच रेल प्रखंड पर पड़ने वाले स्टेशनों को आदेश जारी कर दिया है।  जिसमे कहा गया है कि बहराइच-नानपारा और नेपालगंज रुट पर ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया जाएगा। फलस्वरूप इस रेल खंड पर चलने वाली सभी रेलगाड़ियों का संचालन अग्रिम आदेश तक निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से मैलानी नानपारा के मध्य गाड़ियों के समय मे भी बदलाव किया जा सकता है। खबर सूत्रों के हवाले से यह भी है कि नानपारा-मैलानी के बीच ट्रेनें भी बढ़ा दी जाएगी।

No comments