कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य में सारस की गणना को लेकर प्रभारी डीएफओ ने सभी रेंजों के वनक्षेत्राधिकारियों को दिए निर्देश
उवेश रहमान: तराई की धरती को प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए वन विभाग प्रतिवर्ष राजकीय पक्षी सारस की गणना कराता है। इस बार भी डीएफओ के निर्देश कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य में पड़ने वाले रेंज मोतीपुर, ककरहा,धर्मापुर,सुजौली,मुर्तिहा, निशान गाड़ा, कतर्नियाघाट में सभी वनक्षेत्राधिकारियों टीम बनाने को कहा गया है। सभी रेंजों में पड़ने वाले वेटलैंड में प्रतिदिन दो चरणों मे जीपीएस के माध्ययम से गणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। समस्त वन रक्षक गणना का टीम लीडर होगा। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और दूसरे चरण में 2 से 5 बजे तक कार्य चलेगा।
उपप्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट रमेश चौहान ने बताया कि डीएफओ का आदेश मिलने के बाद सभी रेंजों के वनक्षेत्राधिकारियों से जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है और यह भी कहा गया है कि जहां जहाँ भी सारस का लोकेशन दिखता है वहां पर जीपीएस के माध्ययम से गणना कार्य शुरू कर दिया जाय।
वनक्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट अनूप कुमार ने बताया कि गणना 14 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होना है। टीम गठित कर दी गयी है।
No comments