Breaking News

फीकी पड़ी वन विभाग के दैनिक वेतन कर्मचारियों की दीपावली, 8 महीने से नही मिला वेतन, कर्मचारियों ने कहा भविष्य से खिलवाड़ कर रहा विभाग, भुखमरी की कगार पर लोग

उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के विभिन्न रेंजों में तैनात वाचर/दैनिक वेतन कर्मचारियों की दीपावली इस बार फीकी होने वाली है। जहां अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के बच्चे पटाखे, फुलझड़ियों व तरह-तरह की मिठाइयों के साथ दीपावली की खुशियां मनाएंगे वहीं दूसरी ओर वेतन न मिलने से प्रभावित दैनिक वेतन कर्मचारियों के बच्चे मायूसी और बेबसी के बीच त्यौहार मनाएंगे। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के दैनिक वेतन कर्मचारी संघ ने डीएफओ कतर्नियाघाट को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिए जाने की गुहार लगाई है। संघ के अध्यक्ष शहरयार खान ने संघ की ओर पत्र दिया है जिसमें पिछले आठ महीने से तंख्वाह न मिलने से आ रही दिक्कतें बताई है। जिसमें बच्चों की फीस लेकर रोजमर्रा की जरूरतों में पैसों की तंगी बात कही गई है। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग उनके व उनके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। वेतन न मिलने वाले कर्मचारियों में अशोक कुमार, अन्नू शुक्ला, फराज सईद खान, बृजमोहन, राजन आदि शामिल हैं।

No comments