Breaking News

घर में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप, लोगों ने वन विभाग को दी सूचना, एक घंटे तक डटा रहा मगरमच्छ

उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत चहलवा के कुरकुरी कुआं गाँव निवासी चौथी पुत्र महेश के घर में बीती रात में मगरमच्छ घुस गया। जिसे देखते ही घर के लोग भाग खड़े हुए। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने किसी तरह हाका लगाकर मगरमच्छ को घर से बाहर भगाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बतादें की मगरमच्छ करीब एक घंटे तक घर में ही डटा रहा जिसके बाद वह पास के पुलिया में घुस गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी है। रेंजर अनूप कुमार ने वन रक्षक अब्दुल सलाम को मगरमच्छ पर निगरानी रखने को कहा है साथ ही घर व आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

No comments