Breaking News

टीम के साथ ट्रांस गेरुआ जंगल पहुचे थानाध्यक्ष, एसएसबी जवानों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर किया संयुक्त पेट्रोलिंग

जनपद के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के गेरुआ नदी के पार ट्रांस गेरुआ के जंगल के बीच भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पहुचे थानाध्यक्ष सुजौली सौरभ सिंह ने पुलिस टीम व एसएसबी 70वी बटालियन के जवानों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया व सीमा पर शांति व्यवस्था का भरोसा जताया। पुलिस के साथ पेट्रोलिंग में एसएसबी 70वी बटालियन की मैलानाला व कतर्नियाघाट कंपनी हेडक्वार्टर की टीम शामिल रही। थानाध्यक्ष ने बताया आगामी त्यौहार को लेकर शांति व सुरक्षा के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीमा पर एसएसबी की टीम के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग किया जा रहा है। जिससे थाना क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था कायम रह सके।

No comments