सुजौली में एक टैम्पों व 15 मोटरसाइकिलों की हुई नीलामी, राजस्व को प्राप्त हुई एक लाख 9 हजार 7 सौ रुपए की धनराशि
उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद के थाना सुजौली में आज 15 गाड़ियों नीलामी नायब तहसीलदार राजदीप यादव की अध्यक्षता में हुआ है। जिसमें 14 मोटरसाइकिल व एक टैम्पों नीलाम किया गया। नीलामी 23 इच्छुक व्यक्ति निर्धारित 5 हजार रुपए की जमानत धनराशि जमा करके शामिल हुए। सभी वाहनों की नीलामी से कुल एक लाख नौ हजार सात सौ रुपए की रुपए की धनराशि राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है। नीलामी में बलवंत प्रजापति ने 5, तौसीफ अहमद 6, जाबिर अली 1, वाहिद खान 1 व किशन तिवारी ने 1 वाहन को अपने नाम किया है। जबकि एक चेचिस की कोई नीलामी नही हुई है। नीलामी में इच्छुक बोली लगाने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान लेखपाल रवि कुमार, एसआई राजकुमार यादव, एसआई ओम प्रकाश यादव, दीवान दिनेश कुमार यादव, अभिषेक मौर्या आदि मौजूद रहे।
इन लोगों ने अधिक बोली लगाकर खरीदी गाड़ी
1- सीडी डीलक्स- 14,300 जाबिर अली
2- स्प्लेंडर पल्स- 8000 बलवंत प्रजापति
3- प्लेटिना- 13100 वाहिद खान
4- पैसन प्रो- 8500 बलवंत प्रजापति
5- सीडी डान- 4300 बलवंत प्रजापति
6- यमहा क्रेक्स- 3800 तौसीफ
7- पैसन प्रो- 5700 बलवंत प्रजापति
8- सुपर स्प्लेंडर- 3300 तौसीफ अहमद
9- स्प्लेंडर प्लस- 4000 तौसीफ
10- स्प्लेंडर प्लस- 11600 किशन तिवारी
11- ग्लेमर- 5300 तौसीफ अहमद
12- डिस्कवर- 6500 तौसीफ अहमद
13- चेचिस- की बोली किसी ने नही लगाई
14- टैंपो- 15400 तौसीफ अहमद
15-नेपाली बाइक- 5900 बलवंत प्रजापति
No comments