नानपारा में अमृत कलश यात्रा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ समापन
असलम खान: बलहा नानपारा विकास खण्ड बलहा की सभी न्याय पंचायतों से अमृत कलश यात्रा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शिवाले बाग़ नानपारा से कलश यात्रा की रैली खंड विकास अधिकारी बलहा संदीप तिवारी की अगुवाई में निकाली गयी जिसका विश्राम ब्लॉक मुख्यालय बलहा पर हुआ भारी संख्या में न्याय पंचायतों से आई महिलाओं की सहभागिता रही बलहा विधायक सरोज सोनकर,व नानपारा विधायक राम निवास वर्मा द्वारा विकास खंड परिसर में अमरूद के वृक्ष रोपे गए विकास खण्ड में लगी प्रतिमा पर विधायक सरोज सोनकर व विधायक राम निवास वर्मा द्वारा फूलों की वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी बलहा संदीप तिवारी पिछड़ा वर्ग के भाजपा जिला अध्यक्ष कृपाराम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय कुमार वर्मा विधायक प्रतिनिधि बलहा आलोक जिंदल प्रधान संघ अध्यक्ष बलहा ग्राम विकास अधिकारी संदीप त्रिपाठी समस्त पंचायत सचिव ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित सभी न्याय पंचायतों से आयी महिलाएं शिक्षक, शिक्षकाएँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समापन की घोषणा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के भाजपा जिलाध्यक्ष कृपाराम वर्मा द्वारा की गई।
No comments