डीएम के मिहींपुरवा आगमन पर लगी होर्डिंग का बलहा विधायक ने किया खंडन
जनपद के बलहा विधानसभा के नगर पंचायत मिहींपुरवा में निर्माणाधीन तहसील का निरीक्षण करने मंगलवार को डीएम बहराइच मोनिका रानी पहुंची। डीएम ने निर्माणाधीन तहसील का जायजा लिया साथी ही गल्ला मंडी में संचालित अस्थाई तहसील में राजस्व वादों की समीक्षा भी की। इसी बीच नगर पंचायत मिहींपुरवा में अनेक स्थानों पर बहराइच जिला अधिकारी के स्वागत में होर्डिंग लगाई गई जो चर्चा का विषय रही। होर्डिंग में सबसे ऊपर डीएम की फोटो और नीचे विधायक की फोटो थी। उसमें लिखा था ।
बहराइच की लोकप्रिय जिलाधिकारी मोनिका रानी जी का आदर्श नगर पंचायत मिहींपुरवा आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन""सरोज सोनकर"" विधायक बलहा।
विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने बताया कि हम लोग मंगलवार को मिहींपुरवा में नहीं थे और ना ही हमने यह होर्डिंग लगवाई है। मंगलवार रात हमको होर्डिंग लगी होने की सूचना प्राप्त हुई तो हमने तत्काल होर्डिंग को हटवा दिया । वही विधायक सरोज सोनकर ने बताया कि साजिश के तहत किसी विरोधी ने हमारे नाम से होर्डिंग बनवाकर जगह-जगह लगाकर हमें बदनाम करने की साजिश रची है और हम इसकी जांच की मांग करते हैं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो । होर्डिंग कि मैं खंडन करती हूं कि यह मेरे द्वारा नहीं लगवाई गई है।
No comments