खेत में धान काट रही दो बालिकाओं पर तेंदुए ने किया हमला, घायल
उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद बहराइच के बहराइच वन्यजीव प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत डल्ला पुरवा तेलियन पुरवा गांव में तेंदुए ने आज दोपहर को खेत में धान काट रही दो बालिकाओं पर हमला कर उन्हे लहूलुहान कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने सूचना वन विभाग को दी है। वहीं घायल बालिकाओं को सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल बालिकाओं का नाम अनीता 13 व ममता 18 पुत्री भोले बताया जा रहा है।
No comments