Breaking News

कई बत्तख खाने के बाद पकड़ा गया अजगर, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू, घर में जमाया था डेरा

उवेश रहमान: बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के ग्रामसभा आम्बा निवासी शंकर के घर पिछले कई दिनों से अजगर ने डेरा जमाए रखा था। जो अबतक कई बत्तखों को अपना निवाला बना चुका था। सूचना पर रेंजर अनूप कुमार ने बीट वनरक्षक अकील अहमद के साथ वाचर संजय गौंड को रेस्क्यू के लिए भेजा। इस बीच रेस्क्यू कर अजगर घर से पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

No comments