Breaking News

घर में घुसा था 12 फीट लंबा अजगर, एक घंटे चला रेस्क्यू

बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के बिछिया बाजार निवासी शबनम के घर में आज सुबह एक विशालकाय अजगर घुस गया। जिसे देखते ही बंदरों में खलबली मच गई वह टीन की छतों पर उथलपुथल करने लगें। जिसके बाद लोगों ने घर में खोजबीन शुरू की इस बीच लोगों की नज़र अजगर पर पड़ी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल सूचना पास के वन चौकी पर तैनात वन रक्षक अकील अहमद को दी। जिनके नेतृत्व में वनकर्मी संजय गौंड व विनोद सिंह ने स्टिक के सहारे रेस्क्यू शुरू किया। इस बीच एक घंटे चले रेस्क्यू के दौरान सांप पकड़ में आया। बतादें कि रेस्क्यू के दौरान लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कर आबादी से दूर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

No comments