सात गन्ना क्रय केंद्र के गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर कृषि अधिकारी व जिलाधिकारी से मिले सुजौली के किसान
उवेश रहमान: थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत गिरिजापुरी जोन के हरिहरपुर लालपुर, चफरिया, कारीकोट, चहलवा, बरखड़िया, सुजौली, आम्बा के किसानों का दाल आज भारतीय किसान यूनियन ( चढूनी) बहराइच के जिलाध्यक्ष गुरु प्रताप सिंह औलख के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी एवं जिलाधिकारी से मिला किसानों ने इस दौरान अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांगों से अवगत कराते हुए किसान गुरप्रताप सिंह,हरजिंदर सिंह,गुरसेवक,गुलजार सिंह,गुरपेज सिंह,बलवीर सिंह,जसवीर सिंह आदि ने बताया कि गिरिजापुरी जोन के गन्ना क्रय केंद्र नानपारा समिति के माध्ययम से बजाज की खंभार खेड़ा चीनी मिल लखीमपुर को दिए जा रहे है। परंतु चीनी मिल हमारे गन्ने को तो ले लेती है परंतु समय से गन्ने की भुगतान नही किया जा रहा है 14 से 15 माह बीत जाने के बाद भी गन्ने का भुगतान नही हो पा रहा है। जिससे फसल की बुआई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और अपने ही गन्ने की भुगतान को लेकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। पेराई सत्र की पर्चियां तब तक निर्गत न कि जाए जब तक वर्ष 2022 की सम्पूर्ण गन्ना भुगतान किसानों के खाते में न भेज दिया जाए।
No comments