बिछिया बाजार में चहलकदमी करते हुए तेंदुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद के बिछिया बाजार में पिछले कुछ माह से लगातार वन्य जीवों का हमला बढ़ता जा रहा है एक तरफ जहां तेंदुए द्वारा लगातार मवेशियों को निवाला बनाया जा रहा है तो वही दूसरी ओर बाजार में इन दिनों शाम ढलते ही हुए तेंदुआ चहलकदमी करते करते हुए दिखाई दे रहा है। ताजी तस्वीर बीती शाम की है जब जंगल की तरफ से निकल कर आए तेंदुआ शिकार की तलाश में बिछिया बाजार में किराना स्टोर के मालिक लल्लू शर्मा की दुकान के पास चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया। तेंदुए की चहलकदमी करते हुए यह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जिसके बाद से ही लोग काफी दहशत में है ग्रामीणो ने वन विभाग से रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।
No comments