हादसे को दावत दे रही मिहीपुरवा-कतर्नियाघाट की सड़क
उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद के तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत मिहीपुरवा-कतर्नियाघाट की सड़क हादसे को दावत दी रही है। बिछिया-निशानगाड़ा के बीच मोटेबाबा नामक स्थान के निकट सड़क के दोनों तरफ खाईं है जिसमें सड़क का कटान हो रहा है। सड़क के दोनों ओर की मिट्टी खांई में कटान हो चुकी है करीब 20 मीटर दूरी तक सड़क क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुकी है जो हादसे को दावत दी रही है। गुरुवार को अज्ञात राहगीर की बाइक गड्ढे में गिर गई जबकि हादसे में वह बाल-बाल बच गया। ग्राम प्रधान प्रीतम निषाद, शुभम सिंह, बृजेश लाला आदि ने बताया कि जल्द ही सड़क की हालत में सुधार न की गई तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
No comments