Breaking News

घाघरा से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

उवेश रहमान, सोनू खान: जनपद के बिछिया, विशुनापुर से तीन दिवसीय कांवड़ यात्रा के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ है। तीन सौ से अधिक लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया जिसमें महिला श्रद्धालु भी शामिल हुई। 

तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली में बाबाधाम कांवड़िया यात्रा समिति के नेतृत्व में शनिवार को बिछिया से गोला गोकर्णनाथ के लिए कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें तीन सौ से अधिक महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कांवड़ियों का जत्था बिछिया बाजार के मंदिर में दर्शन के बाद धूमधाम से घाघरा बैराज के लिए रवाना हुआ। जहां से कांवड़ियों ने जल भरकर गोला गोकर्णनाथ धाम के लिए पद यात्रा शुरू की। गाजेबाजे के साथ भक्ति गानों पर झूमते हुए धूमधाम से कांवड़ियों ने अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस विशाल कांवड़ यात्रा में बर्दिया, फ़क़ीरपुरी, विशुनापुर व आम्बा से जनजातीय व अन्य समाज से श्रद्धालु शामिल रहे। 
इस मौके पर कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष बसंत लाल, कोषाध्यक्ष रामकुमार, सचिव मुकेश मौर्या, प्रबंधक ओमकार कौशल, सरोज यादव, बाबा यादव, सूरज राठौर, रवि कौशल, मुन्नू कौशल, सुजीत कुमार, सोनू शर्मा, गोविंदा निषाद, सुजीत निषाद, विपिन कनौजिया आदि मौजूद रहे।

No comments