बाघों के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कतर्नियाघाट के वन कर्मियों को लखनऊ में किया गया सम्मानित
उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में वन विभाग की कड़ी मेहनत से बाघों की संख्या में बढोत्तरी हुई है। वन पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ के नबाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर राम कुमार व सुजौली रेंज में तैनात वन दरोगा अनिल कुमार को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बतादें कि डिप्टी रेंजर रामकुमार कतर्नियाघाट व सुजौली रेंज में प्रभारी रेंजर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं वनों एंव वन्यजीवों के बारे में जानकारियों को लेकर इन्हें महारत हासिल है। जबकि अनिल कुमार ने वन दरोगा के पद पर कार्य कर वन विभाग को अपना भरपूर योगदान दिया है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों वन कर्मियों के कार्यों की सराहना की है उन्होंने बताया कि बाघों के संरक्षण के कार्य में वन विभाग में कार्य कर रहे छोटे से बड़े सभी वन कर्मियों ने अपना भरपूर योगदान दिया है सभी कर्मियों की ड्यूटी के प्रति मेहनत ईमानदारी से कतर्नियाघाट को आज बाघों की संख्या में बढोत्तरी हासिल हुई है, जो प्रभाग, जनपद व पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
No comments