Breaking News

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का मनाया गया जश्न

ज़ोहेब खान: न्याय पंचायत कारीकोट के ग्राम सभा चफरिया में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय चफरिया 1 से 8 व चफरिया प्रथम में चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण लैपटॉप के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया। लगभग 6:00 बजे जैसे ही चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई वैसे ही तालियों की गड़गड़ाहट , भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से विद्यालय का पूरा प्रांगण गूंज उठा। जैसे ही चन्द्रयान-3 की लैंडिंग हुई बच्चों , स्टाफ व गांव के व्यक्तियों का उत्साह देखने लायक था। उपस्थित सभी लोगों ने देश के महान वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के बाद बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। अध्यापकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीज अहमद , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान , प्रधानाध्यापक मनोज कुमार व संतोष कुमार , सहायक अध्यापक अनिल कुमार , पंकज कुमार , राज कुमार , सुरजीत सिंह , ग्राम पंचायत सदस्य मोहम्मद जोहेब खान , रसोईया व ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments