Breaking News

तेंदुए ने गाय का किया शिकार, गन्ने के खेत में मिला शव

पत्रकार- उवेश रहमान, जुनैद खान: कतर्नियाघाट के आबादी में तेंदुए की दस्तक लगातार जारी है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के भट्टा गांव निवासी बृजकिशोर पुत्र जगदीश की गाय को बीती रात तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया। सुबह गन्ने के खेत से गाय का अधखाया शव लोगों ने बरामद किया है। ग्रामीणों को खेत के आसपास तेंदुए के पगचिह्न भी दिखाई दिए हैं। जिसको लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना वन कर्मियों को दी है।

No comments