Breaking News

चफरिया गांव में तेंदुए का आतंक, घर के बाहर बंधी बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

पत्रकार- ज़ोहेब खान, उवेश रहमान: जनपद के सुजौली क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए की दस्तक गांव की ओर बढ़ गयी है। गांव में घुसकर तेंदुए ने बकरी का शिकार किया है। 

सुजौली रेंज अंतर्गत चफ़रिया गांव में सोमवार की रात 8 बजे के करीब तेंदुआ घुस गया। जिसने बीचोबीच गांव निवासी बाके पुत्र वर्मा के घर के बाहर बंधी बकरी पर हमला कर उसे खींचकर ले जाने लगा। तभी परिवार व आसपास के लोग दौड़ पड़े जिसपर वह बकरी को घायल कर खेत की ओर भाग गया। बकरी को तो ग्रामीणों ने छुड़ा लिया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी देर तक हाका लगाया। बतादें कि चफ़रिया गांव में 10 दिनों के भीतर तेंदुए की यह तीसरी घटना है जब उसने मवेशियों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा है। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

No comments