Breaking News

बाइक के वाइजर में बैठे जहरीले सांप ने एसबीआई बैंक के संविदा कर्मी को काटा, चल रहा इलाज

पत्रकार- उवेश रहमान, सोनू खान: गर्मी और बारिश का मौसम शुरू होते ही सांपों का आतंक काफी बढ़ चुका है। सांप बिलों से निकलकर घर और जरूरत के सामानों की ओर पनाह ले रहे हैं। 

मामला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी का है। जहां आज सुबह अपने आवास से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गिरिजापुरी के लिए जा रहे संविदा कर्मी संतोष कुमार को सांप ने काट लिया। सांप बाइक के वाइजर में बैठा था जैसे ही उसने बाइक की हैंडल पकड़ी तो सांप ने उसके हाथ में काट लिया। बैंक कर्मी तत्काल इलाज के लिए उन्हें सीएचसी मोतीपुर ले गए। बताया जा रहा है सांप रसल वाइपर था।

No comments