बिछिया गांव में तेंदुए का आतंक, तीन मवेशियों का किया शिकार
पत्रकार- उवेश रहमान, सोनू खान: मानसून सत्र शुरू होते ही कतर्नियाघाट के जंगल से सटे आबादी में तेंदुए की दस्तक बढ़ गई है। तेंदुए ने दो दिनों के भीतर तीन मवेशियों का शिकार किया है।
कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बिछिया गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुआ फॉरेस्ट चौकी के समीम आबादी से तीन मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। दिनदहाड़े गांव में घुसे तेंदुए ने गांव निवासी अहमद हसन के बकरे को अपना निवाला बना लिया। बुधवार की दोपहर को गांव निवासी फरीद अंसारी का बकरा वन चौकी के सामने घांस चर रहा था तभी तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने हाका लगाया जिसपर तेंदुआ बकरे को मारकर उसे छोड़कर जंगल में भाग गया। वहीं बीती रात तेंदुआ गांव निवासी मसरूद्दीन के घर के सामने से उसकी बछिया को अपना निवाला बना लिया। घटना से लोग सहमे हुए हैं लोगों ने सूचना वन चौकी पर तैनात वन दरोगा को दी है।
No comments