Breaking News

रात को तेंदुए ने घर में लगाई छलांग, बछिया को बनाया निवाला

पत्रकार- उवेश रहमान, कदम रसूल: जनपद के कतर्नियाघाट अंतर्गत एक गांव में तेंदुए ने एक घर में मध्य रात को छलांग लगा दी और एक बछिया को अपना शिकार बना लिया। लोगों के हाका लगाने पर तेंदुआ शव को छोड़कर जंगल की ओर भागा। 

थाना सुजौली क्षेत्र में निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के राजेंद्र सिंह पुरवा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र अवधराज सिंह के घर में बीती मध्य रात को तेंदुए ने छलांग लगा दी। इस बीच वह घर में बंधी बछिया को जबड़े में दबोचकर ले जाने लगा। तभी घर के लोगों की नींद खुली तो सभी तेंदुए को देखकर हाका लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान वह बछिया को बचाने के लिए तेंदुए के पीछे दौड़ पड़े। जिसपर घर से करीब 50 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत मे वह बछिया का अधखाया शव छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। सुबह घटना की जानकारी लोगों ने वन कर्मियों और गांव के बाघमित्रों को दी। मौके ऑयर पहुचे बाघमित्र संदीप सिंह ने पगचिह्न को देखकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की घटना की जानकारी रेंज कार्यलय पर दे दी गयी है। लोगों सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

No comments