Breaking News

तेंदुए ने छत पर लगाई छलांग, बकरी को बनाया निवाला

कतर्नियाघाट के जंगल से सटे आबादी में इन दिनों तेंदुए की दस्तक बढ़ गयी है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं लोगों में दहशत का माहौल है। सुजौली रेंज अंतर्गत ग्रामसभा चफ़रिया आबादी में बीती रात तेंदुए ने दस्तक दे दी। तेंदुए ने गांव निवासी नेमचंद्र पुत्र राम किशुन के घर में छलांग लगा दी। मवेशियों को ढूढते हुए वह छत पर चढ़ गया। जहां उसने एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए की आहट से परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने हाका लगाना शुरू किया जिसपर तेंदुआ आबादी को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। घटना सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने विभागीय कार्यवाही कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

No comments