Breaking News

UV news bharat की ख़बर का हुआ असर, भानमती को मिला न्याय, वापस मिली जमीन

जनपद बहराइच के तहसील मिहीपुरवा क्षेत्र के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित राजस्व गांव निवासी समाजसेवी व पूर्व राष्ट्रपति से सम्मानित महिला की जमीन को पैमाइश कर लेखपाल ने बाहर निकाल दिया था। जिसको लेकर न्याय की गुहार लगाते हुए भानमती दर दर भटक रही थी। जिसके बाद UV news bharat पर खबर चलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। थाना सुजौली के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड ने भानमती से दबंगों के खिलाफ तहरीर लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वहीं तहसील मिहीपुरवा के तहसीलदार डाक्टर सुनील कुमार ने भानमती को आश्वासन दिया है कि भानमती आदि की भूमि असंक्रनीय है उनको उसी भूमि पर रहने दिया जाएगा विपक्षीगणों से लिखवा लिया गया है कि वह भविष्य में भानमती को डिस्टर्ब न करें अन्य के मामले में तहसीलदार ने बतायाकि वह लोग धारा 24 के अंतर्गत एसडीएम न्यायालय के यहां मुकदमा कायम कर सकते है।

No comments