कतर्नियाघाट के जंगल में आमने -सामने बाइक भिड़ंत में एक घायल, लखीमपुर में चल रहा इलाज
थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना कल शाम की है बिछिया बाजार निवासी मुस्ताक अली के दो पुत्र आकिल और अरमान बाइक से पेट्रोलपंप जा रहे थे तभी जमुनिहा मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में 14 वर्षीय अरमान का हाथ फैक्चर हुआ है। घायल का इलाज लखीमपुर में चल रहा है।
No comments