अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित को सुजौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना सुजौली में दर्ज अपहरण व दुष्कर्म समेत साजिश व अन्य गंभीर धाराओं के मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अयोध्या पुरवा निवासी बड्डा उर्फ नजीम उर्फ वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौंड ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। लेकिन रविवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
No comments