Breaking News

23 से उम्मीद कम 24 से शुरू होगा रमज़ान का पाक महीना, सऊदी अरब में अभी तक नही हुआ है चांद का दीदार

दुनिया भर के मुसलमानों को रमज़ान का पाक व मुबारक महीना शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है। इस महीने की शुरुआत कब से होगी अभी इसकी ख़बर आनी बाकी है। 
दुनिया भर के मुसलमान रमज़ान के चांद का इंतज़ार करते या फिर सऊदी अरब में एक दिन पहले चांद निकलने की खबर का इंतजार करते हैं। जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब में मंगलवार को चांद नही दिखा है ऐसे में वहां आज चांद देखे जानी की उम्मीद है। इस हिसाब से अगर यहां आज चांद नही दिखता है तो शुक्रवार से रमज़ान महीने की शुरुआत हो जाएगी। और अगर यहां भी आज चांद नज़र आ जाता है तो गुरुवार यानि कल से रमज़ान महीने की शुरुआत हो जाएगी।

No comments