खेत की रखवाली करने गए किसान की पैर फिसलने से नाले में डूबकर मौत, परिवार मे छाया मातम
मोनिस खान, उवेश रहमान: बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशुनापुर के मजरा छुटकी पुरवा निवासी रामदुलारे पुत्र मोतीराम उम्र लगभग 60 वर्ष आज दोपहर अपने घर से खेत की रखवाली करने रमपुरवा गांव की ओर जा रहा था। तभी रमपुरवा और बिशुनापुर सड़क मार्ग के बीच पड़ने वाले नाले पर उसका पैर फिसल गया और डूबने की वजह से उसकी मौत हो गयी। राह से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान बसंत लाल को दी मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। ग्राम प्रधान बसंतलाल ने बताया कि मृतक की दो लड़कियां पार्वती और दीपमाला और एक पुत्र मनोज कुमार है। 23 जनवरी को बड़ी पुत्री पार्वती की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी।
No comments