नल से पानी भरने गए भाई बहन पर तेंदुए ने किया हमला, घायल
उवेश रहमान: जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गिरधारीपुरवा सेमरी घटही गांव निवासी अंजली पुत्री मुरली उम्र 8 वर्ष व अर्जुन पुत्र मुरली उम्र 7 वर्ष बीती शाम अपने घर कर सामने लगे नल पर पानी भरने के लिए गये थे तभी नल के पास पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए झपट्टा मारकर घायल कर दिया । चीख पुकार सुनकर परिजनों ग्रामीणो की मदद से हांका लगाते हुए किसी तरह तेंदुए को भगाया और वन कर्मियों को सूचना दी मौके पर पहुंचे वन दारोगा गणेश शंकर शुक्ल ने वाचरो की टीम के साथ एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भर्ती कराया। वनक्षेत्राधिकारी मुर्तिहा रत्नेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गयी थी लोगो को एलर्ट किया गया है। गांव में जगह जगह गोष्ठी का आयोजन कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
No comments