डब्ल्यू डब्ल्यू एफ ने सामुदायिक वन समन्वय समिति नेपाल के साथ की बैठक, वन्यजीवों के संरक्षण पर हुई बात, कॉरिडोर एरिया में गश्त के दौरान दिखे बाघ व हाथी के पगचिह्न
मोनिस खान, जैद खान: जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार को डब्ल्यू डब्ल्यू एफ भारत ने सामुदायिक वन समन्वय समिति नेपाल के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में दोनों देशों के बीच वास करने वाले वन्यजीवों के संरक्षण व उनके मूवमेंट को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के वरिष्ठ परियोजना दबीर हशन ने बताया कि कतर्नियाघाट का जंगल नेपाल से सटा हुआ है ऐसे में दोनों देशों के वन्य जीवों का कॉरिडोर नेपाल का खाता गांव माना जाता है जहां पर सामुदायिक वन समन्वय समिति का कार्यलय है। जहां कार्य कर रहे कम्युनिटी कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर बैठक आयोजित कर दोनों देशों के बीच आवाजाही कर वास करने वाले वन्यजीव बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा आदि के संरक्षण व उनके मूवमेंट पर चर्चा की गई है। बैठक के दौरान सीमा के कॉरिडोर एरिया में गश्त किया गया। इस दौरान बाघ, हाथी व गैंडे के ताजा पगचिह्न दिखाई दिए जिससे कतर्नियाघाट की ओर हाथियों के एक समूह के आने की आशंका जताई गई। बैठक में बद्री विनोद असिस्टेंट वार्डन बर्दिया नेपाल, हरि गुरुंग अध्यक्ष खाता फॉरेस्ट कम्युनिटी कमेटी नेपाल, भदई थारू उपाध्यक्ष कम्युनिटी कमेटी खाता नेपाल, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के फील्ड सहायक मंसूर आदि मौजूद रहे।
No comments