Breaking News

सुजौली में किसानों ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, ट्रैक्टर से निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति नारों से गूंजा गांव

उवेश रहमान: जनपद बहराइच के तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के रमपुरवा मटेही के किसानों ने आज 75वे गणतंत्र दिवस के मौके पर गन्ना सेंटर रमपुरवा-मटेही के परिसर में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद दर्जनों किसानों ने ट्रैक्टर से तिंरगा रैली निकाली। रैली कारीकोट, आजमगढ़ पुरवा, रमपुरवा, मटेही समेत कई गांवों से होते हुए गन्ना क्रय केंद्र पर पहुचकर समाप्त हुई। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर लोगों ने खुशी मनाई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह चीमा प्रदेश सचिव गुरुप्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवनत सिंह किसान प्रकाश सिंह रसपाल बलजीत सिंह परमानंद काका आदि मौजूद रहे।

No comments