Breaking News

विधवाओं, वृद्धों व बेसहारों को बांटे गए कंबल

असलम खान: जनपद बहराइच के विकासखंड मिहीपुरवा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी द्वारा गरीबों, बेसहारों , विधवाओं दिव्यांगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल बांटे औऱ उनके दिल जीत लिए बताते चलें कि मिहीपुरवा ब्लॉक के भगवानपुर कुर्मियाना में ग्रामीण सफाई कर्मचारी हनुमान प्रसाद गुप्ता ने अपने  गांव में कंबल वितरित करवाकर ठंड से राहत देने के लिए गरीबों ,वृद्धों और बेसहारों  को कंबल बाटे इस कार्य को लेकर क्षेत्र में उनकी प्रशंसा की जा रही है इस कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस चौकी प्रभारी चिकिनिया राम सुधार यादव रहे कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए इस मौके पर मेराज मलिक ,रियाज मलिक ,दिनेश कुमार मुकुल मिश्रा, अशोक यादव ,संतोष वर्मा ,शिवजी शेखर अध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकासखंड मिहीपुरवा मनोज कुमार मद्धेशिया चौकी चिकनिया का पुलिस दल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजक हनुमान प्रसाद गुप्ता रहे ग्रामीणों में इस पुनीत कार्य के लिए गांव व क्षेत्रीय जनमानस में बड़ा हर्षोउल्लास रहा।

No comments