Breaking News

लखनऊ में आयोजित यूपी स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप की विजेता टीम में बहराइच के आदित्य प्रताप सिंह ने दिखाया दमखम, लोगों ने दी बधाई

सिराज खान, उवेश रहमान: लखनऊ में आयोजित यूपी स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ की महाराणा प्रताप वॉलीबॉल टीम विजेता रही। विजेता टीम में खेल रहे बहराइच के कारीकोट के रहने वाले आदित्य प्रताप सिंह ने टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम में दमखम दिखाया है। विजेता टीम में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने अपने गांव व जनपद का नाम रौशन किया है। जिसके लिए उन्हें प्रमाणपत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया है। आदित्य की इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। गांववासी, क्षेत्रवासी व रिश्तदार परिवार से मिलकर व फोन पर बधाई दे रहे हैं। आदित्य से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह टीम में सेंटर लिबरों पोजीशन पर खेलते हैं। वह पिछले 5 वर्षों से वॉलीबॉल खेल रहे हैं उन्होंने अबतक अपनी टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताएं जीती है।

No comments