Breaking News

सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, गांव की महिलाओं, युवतियों को दिया गया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

उवेश रहमान: 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी-II के द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थारू बाहुल्य गांव बर्दिया के "संविलियन विद्यालय, बर्दिया" में  "नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत फ़क़ीरपुरी, रामपुरवा, बर्दिया और अम्बा  गांव की 35 महिलाओं/युवतियों को "RSETI संस्था" द्वारा चार दिवसीय 30 दिन का "निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण" का समापन किया गया  तथा सिलाई से सम्बन्धित किट का वितरण दिनांक 13/12/2023 को ग्राम बर्दिया में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि L.D.M. इंडियन बैंक बहराइच  जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, मेघनाथ राउत, उप कमांडेंट;  RSETI संस्था की निदेशक रीति कुमारी, F.L.C.  वेद प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ कार्यालय सहायक  सनी कुमार,   अतुल सिंह, ग्राम प्रधान  श्याम लाल, बर्दिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज श्रीवास्तव, आदि सहित अन्य बलकर्मी उपस्थित रहें I

No comments