Breaking News

माँ से बिछड़े तेंदुए के शावक का आखिर कब होगा रेस्क्यू, अपनी जान को सियारों के झुंड से बचाने के लिए पेड़ पर आश्रय लेते हुए देखा गया तेंदुए का शावक

उवेश रहमान: बहराइच वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर ब्लाक में बीते कुछ दिनों में तेंदुए द्वारा हो रही मौतों से ग्रामीण काफी खौफ मे थे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया और पिंजरा लगाया लेकिन तेंदुआ वन विभाग को लगातार चकमा देता रहा। लगातार गश्त चलता रहा लेकिन मादा तेंदुआ और उसका शावक अपना लोकेशन बदलते रहे । बाद शासन की ओर से बाराबंकी में प्रभागीय वनाधिकारी के पद पर तैनात आकाश दीप बधावन को 15 दिन का बहराइच प्रभाग का चार्ज दिया गया । बधावन ने टीम गठित कर लगातार मादा और उसको पिंजरे में कैद कर सफलता पाई। और शासन से आदेश मिलने पर उसे लखनऊ चिड़िया घर भेज दिया गया।  मगर इन सब के बीच मादा तेंदुए का दूसरा नन्हा शावक अभी भी वन विभाग की गिरफ्त से दूर है। अपने बिछड़े हुए माँ को पाने की तलाश में नन्हा शावक अपनी जान बचाने की जुगत में इन दिनों लगा हुआ है एक दिन पूर्व शिव पुर व्लाक के गांव चमारनपुरवा जोरदिहा मे सरदार सदा सिंह के खेत मे लगे पेड़ पर तेंदुए का शावक पेड़ पर बैठा दिखाई दिया था जिसकी दुर्लभ तस्वीर ग्रामीण अपने कैमरे में कैद की । ग्रामीणो ने बताया की सियारों का झुंड कई दिनों इस शावक को शिकार बनाने की फिराक में है जिससे घबराए तेंदुए के शावक ने अपनी जान को बचाने के लिए पेड़ का आश्रय लिया। सवाल यह उठता है वन विभाग की टीम नन्हे शावक को अपनी माँ से कितनी जल्दी मिलाती है। हालांकि वन की टीम शावक का रेस्क्यू करने के लिए पूरी तैयारी में जुट गई है । ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।प्रभागीय वनाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में वनक्षेत्राधिकारी हरिओम,डिप्टी रेन्जर रामबिहारी शुक्ला वन दारोगा सियाराम मोर्चा संभाले हुए है। अलग अलग जगहों पर पिंजरा लगाया गया है। साथ ही डब्ल्यू टी आई कि टीम भी लागतार ग्रामीणो से संपर्क स्थापित कर लोगो को जागरूक कर रही है रेस्क्यू अभियान को सकुशल संपन्न करने के लिए वन विभाग की हर संभव मदद कर रही है। डब्ल्यू टी आई की फील्ड आफिस श्रुति चौहान ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह नन्हे शावक को उसके मां से मिलाने के लिए हर संभव मदद करें।

No comments