लोक आस्था का महापर्व छठ आज, नहाय-खाय से शुरू हुई पूजा, व्रत रख किया खरना, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु
उवेश रहमान, सुशील गुप्ता: सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय से शुरू हो चुका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ पर्व में सूर्योपासना से छठी माता प्रसन्न होती हैं। परिवार में सुख शांति व धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं। सूर्य देव के प्रिय तिथि पर पूजा अनुष्ठान करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। देश भर में छठ पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। जनपद बहराइच के सुजौली क्षेत्र में अलग-अलग दो दर्जन से अधिक छठ घाट बनाए गए हैं। चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर विशाल पूजा होती है। व्रती महिलाएं आज शाम को छठ घाट पर अपने परिवार के साथ पानी में खड़े होकर डूबते सूरज अर्घ्य देंगी जिसके बाद फिर सुबह 4 बजे से ही लोग पुनः छठ घाट पर एकत्रित होने लगेंगे जिसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा सम्पन्न होगा। सुजौली के आम्बा गांव में न्याय पंचायत के चार ग्रामसभा के श्रद्धालु आम्बा छठ घाट पर पूजा के लिए पहुचते हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान द्वारा छठ घाट पर साफ साफई व अन्य तैयारियां नही कराई गई है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है सफाई कर्मी द्वारा खुद व अन्य मजदूरों से झाड़ियों की साफ सफाई कराई गई है। लेकिन छठ घाट पर गंदगी अधिक है।
No comments