सुजौली के विशुनटाड़ा विद्यालय में कन्या वंदन एवं भोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उवेश रहमान: थाना सुजौली के मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्या वंदन पूजन के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बिशुनटाडा में भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान कारीकोट पार्वती देवी एवं प्रधानाध्यापक दुर्गेश अवस्थी ने कन्याओं के पैर पखारकर माल्यार्पण के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रामआधार प्रधान पति केशवराम, श्री प्रकाश, बालक राम आदि उपस्थित रहे।
No comments