Breaking News

बहराइच कैसे होगा क्लीन और ग्रीन, कतर्नियाघाट के आम्बा क्षेत्र में जगह-जगह बिखरे हैं प्लास्टिक कचरे

उवेश रहमान: सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जहां एक ओर प्रदेश को ग्रीन और क्लीन करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है। यह तस्वीर बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत आम्बा गांव की है जहां एसएसबी कैम्प व कर्बला से लेकर गेरुआ नदी के बगल से गुजर रही सड़क के किनारे आम्बा बाजार तक प्लास्टिक कचरों का ढेर लगा हुआ है। 
शनिवार को जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी जब लैंड बैंक के लिए भूमि का मुआयना करने आम्बा पहुची तब जिम्मेदार आननफानन में प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करवाने लगे। लेकिन जैसे ही डीएम का काफिला वापस लौटा वैसे ही साफ सफाई का कार्य उतने पर ही रुक गया। जबकि जिलाधिकारी इसी आम्बा न्याय पंचायत की नोडल अधिकारी भी हैं उसके बावजूद इस गांव व समूचे न्यायपंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था शून्य है।
वहीं संरक्षित वन क्षेत्र के बीच बहने वाली गेरुआ नदी व जंगल के समीप इस तरह से प्लास्टिक कचरा फैला हुआ लेकिन वन कर्मी भी मामले से अनजान हैं।

No comments