Breaking News

भरथापुर में कार्डधारकों के घर पहुचा राशन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

उवेश रहमान: जनपद के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के बीच दो नदियों के बीच बसे गांव भरथापुर में जिलाधिकारी के आदेशानुसार लगातार दूसरी बार सरकारी राशन कोटेदार आम्बा जमील अहमद के द्वारा गांव पहुचाकर वितरण किया गया है। बतादें कि भरथापुर गांव में कुल राशनकार्ड धारकों की संख्या 90 के करीब है। जिन्हें नदियां और जंगल पार कर आम्बा राशन लेने जाना पड़ता था लेकिन जिलाधिकारी ने गांव पहुचकर लोगों की समस्या सुनी और राशन उनके गांव में ही वितरण करने का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद से राशन का वितरण उनके गांव में ही किया जा रहा है। इस बार बारिश के बीच नदियों को पार कर राशन पहुचाना काफी मुश्किल रहा। कोटेदार जमील अहमद ने बताया कि 3 दिन लगे हैं राशन पहुचाने तथा वितरण करने ऐसे में राशन भरथापुर तक पहुचाना काफी जोखिम भरा कार्य रहा है, कोटेदार ने बताया कि राशन नदी से उतारते समय एक पल्लेदार राशन की बोरी लेकर नदी में गिर गया। लेकिन गनीमत रही कि साथ मौजूद लोगों ने जल्द ही उसे बचा लिया।

No comments