Breaking News

सुजौली पुलिस ने वाहनों पर लगे जाति-धर्म से जुड़े स्टीकर हटवाएं, चेकिंग अभियान चलाकर की कार्यवाही

उवेश रहमान, सोनू खान: मुख्यमंत्री ने हाल ही में वाहनों पर जाति व धर्म से जुड़े शब्दों के स्टीकर हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब जनपद में पुलिस ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने के लिए ऐक्शन मोड पर आ चुकी है। पुलिस जगह-जगह वाहनों की चेकिंग कर स्टीकर लगाने वालों पर कार्यवाही कर रही है। 
जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र में सोमवार को एसआई राजकुमार व एसआई शंकर सिंह ने  दीवान प्रद्युमन यादव व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बिछिया-सुजौली मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। करीब 2 घंटे चले इस वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 2 दर्जन से अधिक वाहनों पर लगे घर्म व जाति जुड़े स्टीकर को हटवाया। 
इस दौरान पुलिस बल मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए लोगों के साथ कड़ाई से पेश आई।

No comments