घर में घुसे तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
उवेश रहमान, जुनैद खान: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराजसिंह नगर के दुर्गा गौढी गांव में गांव निवासी अमर निषाद के घर में तेंदुए ने छलांग लगा दी। घर में घुसे तेंदुए ने मवेशियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। आहट सुनकर घर के लोगों की नींद खुली तो सभी हाका लगाने लगे। इस बीच तेंदुआ बकरी को मारकर कर भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सुबह मौके पर पहुचे वन कर्मियों ने घटना की जांचकर लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
No comments