Breaking News

अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने मुख्तार अंसारी

जैद खान, उवेश रहमान: जनपद के तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी में स्थित शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज में रविवार को शिक्षक अभिभावक संघ का चुनाव हुआ। जिसमें बिछिया निवासी रोहित सोनी व गिरिजापुरी कालोनी निवासी मुख्तार अंसारी उर्फ बॉस ने स्कूल प्रशासन को अपना नामांकन प्रस्तुत किया। रविवार के दिन हुए संघ के चुनाव में छात्रों की संख्या कम रही। चुनाव में शामिल हुए 27 छात्रों ने अपना वोट मुख्तार अंसारी को दिया जबकि दूसरे प्रत्याशी रोहित सोनी को मात्र दो वोट मिले। इस बीच स्कूल प्रशासन ने अंसारी को 25 वोटों विजेता घोषित कर दिया। इस मौके पर शिक्षक नदीम अहमद, मनोज कुमार, साजिद खान, शब्बीर अहमद, अमित कुमार, आजाद घोसी आदि मौजूद रहे।

No comments