Breaking News

आम्बा गेरुआ नदी में अज्ञात कारणों से डूबी महिला, तलाश जारी

पत्रकार: उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र में मवेशियों को चराने गेरुआ नदी के किनारे गई महिला अज्ञात कारणों से नदी में डूब गई। ग्रामीणों की एकत्रित भीड़ में हल्ला है कि महिला को मगरमच्छ खींच ले गया है। हालांकि मामले की अभी पुष्टि नही हुई है। 

कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत इंडो-नेपाल सीमा के समीप आम्बा गांव के किनारे जंगलों के बीच से नेपाल से बहकर आने वाली गेरुआ नदी के किनारे ग्रामसभा फ़क़ीरपुरी की रहने वाली महिला अंजली 38 पत्नी नंदलाल मवेशियों को घास चराने गयी थी। तभी अज्ञात कारणों से वह नदी में डूब गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ नदी के किनारे एकत्रित हो गई। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है महिला को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है। महिला की तलाश जारी है। घटना की पुष्टि अभी नही हो पाई है। की महिला किन कारणों से नदी में डूबी है।

No comments