Breaking News

बहराइच के सुजौली क्षेत्र में घंटों गायब रहता है जियो का नेटवर्क, उपभोक्ताओं में निराशा

जियो कंपनी नेटवर्क के मामले में देश में भले ही नम्बर 1 पर होने का दावा कर रही हो लेकिन यहां उसके सारे दावे ग्राहकों के विश्वास पर पानी फेरने जैसा काम कर रही है। ग्राहकों का विश्वास यहां जियो के नेटवर्क से कम होता जा रहा है। बहराइच के तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में जियो के कई टॉवर लगे हुए हैं। जियो के ग्राहक भी इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में हैं। सुजौली क्षेत्र के राजाराम ताड़ा कारीकोट में लगे जियो के टॉवर से नेटवर्क पिछले कई दिनों से घंटों गायब रहता है। नेटवर्क 24 घंटे में कई बार आता और जाता रहता है इस बीच कई घण्टों तक नेटवर्क गायब हो जाता है। जियो के नेटवर्क से कारीकोट, जमुनिहा, आजमगढ़ पुरवा, गिरिजापुरी, बिछिया आदि गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। यहां जियो के उपभोक्ता अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।

No comments