नेपाल में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी की भारत में हो रही तलाश
संवाद- उवेश रहमान : पड़ोसी देश नेपाल में दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गए। दोनों अपराधियों की तलाश में जुटी नेपाली पुलिस की टीम ने एक अपराधी को नेपाल में ही गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस टीम भारत के गांव में गश्त करती रही। लेकिन अपराधी उनके हत्थे नही चढ़ा उन्हें निराश अपने देश लौटना पड़ा।
बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र के आम्बा, बर्दिया गांव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में नेपाल पुलिस की टीम एक अपराधी के तलाश में पहुच गई। नेपाल पुलिस के लालीबाजार इंस्पेक्टर नीलकंठ ने बताया की जानलेवा हमला करने के अपराध में गिरफ्तार दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर मधुबन 5 ढोढरी थाने से पुलिस हिरासत से फरार हो गए। जिसमें एक अपराधी अजय नेपाली को नेपाल में ही गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा अपराधी राजा नेपाली उनके हाथ नही लगा उसके भारत की ओर आने की खबर से नेपाल के डीएसपी एकमत बोरा, इंस्पेक्टर बकत साईं के नेतृत्व दर्जनों पुलिस कर्मी भारत के बर्दिया, आम्बा, और बिछिया गांव के गन्ने के खेतों और आबादी तथा जंगलों में उसकी तलाश करते रहें लेकिन अपराधी उनके हाथ नही आया। इस दौरान नेपाल पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड के साथ पुलिस टीम मौजूद रही। बतादें कि अपराधी की तलाश में नेपाल पुलिस के जवान पूरी रात सुजौली क्षेत्र के जंगल और आबादी में घूमते दिखाई दिए।
No comments